फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   99,000 rupees were withdrawn from a woman's account on the pretext of KYC.

Noida News: केवाईसी के बहाने महिला के खाते से 99 हजार उड़ाए

Mon, 13 Oct 2025 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
99,000 rupees were withdrawn from a woman's account on the pretext of KYC.
सोनभद्र। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कथित कर्मचारी की मिलीभगत से केवाईसी के नाम पर महिला के खाते से 99 हजार रुपये उड़ा दिए गए।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर साइबर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवां गांव निवासी सेराज अहमद के मुताबिक गत 13 सितंबर 2025 की दोपहर उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्यावती देवी का फोन आया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें जो मातृत्व योजना का लाभ दिया जाना है उसके लिए केवाईसी करनी होगी। यह केवाईसी बाल विकास पुष्टाहार के अधिकारी करेंगे। कार्यकर्ता ने दो मोबाइल नंबर भी नोट कराए। कहा कि इन नंबरों से अधिकारी बात करेंगे। वह जो कहेंगे बस वही करते जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद बताए गए नंबर से फोन आया और पीड़िता से सत्यापन के नाम जरूरी जानकारियां मांगी गईं। आरोप है कि फोन करने वाले जब खाते से जुड़ी जानकारी मांगी तो पीड़िता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्यावती से संपर्क किया। इस पर विद्यावती ने कहा कि जो पूछा जा रहा है, वह सही-सही बता दे।
इसके बाद जैसे ही उसने खाता नंबर बताया, उसके पांच मिनट बाद उसके खाते से 99 हजार गायब हो गए। पीड़िता के पति (सेराज अहमद) ने दो दिन पूर्व एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने साइबर पुलिस को तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय के केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। वहीं, डीपीओ विनीत सिंह का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। किसी ने ऐसी शिकायत भी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed