फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   93.36 lakh will be spent on parks and dividers.

Noida News: पार्कों व डिवाइडरों पर खर्चे होंगे 93.36 लाख

Mon, 03 Nov 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 03 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
93.36 lakh will be spent on parks and dividers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सड़कों के बीच बने डिवाइडर और रिहायशी इलाकों में बने पार्कों के हालात सुधरने की उम्मीद है। इनकी मरम्मत के लिए नगर निगम की ओर से करीब 93.36 लाख रुपये खर्च किए जाने की तैयारी है।
इस अनुमानित राशि पर निगम अफसरों ने निविदा लगा दी है। इसमें सात नवंबर तक ठेकेदारों व एजेंसियों से बिड मांगी गई है। यह काम पांच माह 20 दिन की अवधि में पूरा करना है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से लगाई निविदा के अनुसार मरम्मत कार्य के लिए उन 50 पार्कों को लिया जाएगा, जो अभी तक देखरेख के लिए किसी आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) या अन्य संस्था या संगठन के जिम्मे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही कारण है कि इनमें अधिकांश पार्कों के हालात दयनीय हैं। ऐसे में नगर निगम अफसरों की ओर से ऐसे पार्कों में साल भर के लिए मरम्मत कार्य कराने की योजना बनाई है। इसमें शहरी सड़कों के क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत को भी शामिल किया गया है। इसके लिए करीब 93.36 लाख रुपये के बजट पर प्रशासनिक स्वीकृति के बाद ई निविदा लगाई गई है।

वहीं वार्ड-21 की बैंक कॉलोनी में संदीप नाथ व धर्मपाल के घर वाली गली का नालियों सहित निर्माण कराया जाना है। इसके लिए भी निगम अफसरों ने करीब 16.06 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर ई-निविदा लगाई है। इसमें छह नवंबर तक एजेंसियों व ठेकेदारों से बिड मांगी गई है। इसके तहत जिस भी एजेंसी या ठेकेदार को कार्य आदेश होगा, उसे यह काम दो माह 15 दिन में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed