फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   92540 challans deducted in road safety fortnight

Noida News: सड़क सुरक्षा पखवाड़े में काटे गए 92540 चालान

Tue, 01 Aug 2023 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
92540 challans deducted in road safety fortnight
सड़क सुरक्षा पखवाड़े में काटे गए 92540 चालान
विज्ञापन



80 हजार लोगों को किया गया जागरुक, साथ ही जागरुकता फैलाने वाले सम्मानित



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। सत्रह जुलाई से शुरू सड़क सुरक्षा पखवाड़ा सोमवार संपन्न हो गया। पखवाड़े के दौरान नियम तोड़ने वाले 92540 वाहन चालकों के चालान हुए। वहीं, 80 हजार से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरुक भी किया गया। इसके लिए सभी विभागों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। साथ ही साथ जागरुकता फैलाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को सेक्टर-108 स्थित कमिश्नर कार्यालय में डीसीपी ट्रैफिक सुनीति के नेतृत्व में स्पेशल यूनिट ‘मोटर एक्सीडेंट क्लेम पिटीशन’ के लिए थाना स्तर पर टीम गठन के लिए कमिश्नरेट में प्रत्येक थाने से दो-दो निरीक्षक और उपनिरीक्षक, एक कंप्यूटर ऑपरेटर और यातायात पुलिस से सभी यातायात निरीक्षक, यातायात उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षीगण को एसीपी ट्रैफिक सौरभ श्रीवास्तव और एसीपी-दो अमित प्रताप सिंह ने प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीमा कंपनी के अधिकारियों द्वारा एक्सीडेंट क्लेम के संबंध में आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन पर उपस्थित अधिकारी,कर्मचारी,एनजीओ सदस्यों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed