{"_id":"5bc37f16bdec2269685af8c7","slug":"91539538710-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा गया मां का स्कंद स्वरूप, मंदिर रहे गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा गया मां का स्कंद स्वरूप, मंदिर रहे गुलजार
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा गया मां का स्कंद स्वरूप, मंदिर रहे गुलजार
गुरुग्राम। गुरुग्राम। गुरुग्राम के मशहूर शीतला माता मंदिर एवं अन्य मंदिरों में रविवार को नवरात्र के मद्देनजर भगवती के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा एवं श्रृंगार किया गया। मां के भक्तों ने रविवार की छुट्टी का भरपूर लाभ उठाया। इसकी झलक खासतौर पर शीतला माता मंदिर एवं अन्य मंदिरों में देखने को मिली। मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।
शीतला माता मंदिर में स्कंदमाता का श्रृंगार व पूजा-अर्चना पूरे विधि विधान के साथ की गई। मंदिर में सुबह चार बजे ही पूजा के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ। मंदिर में क्षेत्र के ही नहीं बल्कि हरियाणा के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान आदि जगहों से श्रद्धालु पहुंचे।
चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने मां की आराधना की। इसके अलावा प्रेम मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, घंटेश्वर आदि मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। वहीं मंदिरों में रामायण पाठ भी किया गया।