फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पीक आवर में किसान चौक पर भारी वाहनों का प्रवेश नहीं

पीक आवर में किसान चौक पर भारी वाहनों का प्रवेश नहीं

Sun, 08 Apr 2018 01:31 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
पीक आवर में किसान चौक पर भारी वाहनों का प्रवेश नहीं
गाजियाबाद के लिए भी
विज्ञापन

----------------
हेडिंग: पीक आवर में किसान चौक पर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं
जाम से निजात के लिए पुलिस ने गोल चक्कर पर सूचना बोर्ड लगाकर जारी किया आदेश
सुबह 7 से 11 और शाम को 5 से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों के लिए रहेगी व्यवस्था
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक पर पीक आवर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। पुलिस ने पीक आवर में किसान चौक पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सुबह 7 से 11 बजे और शाम को 5 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों पर रोक रहेगी। इस संबंध में गोल चक्कर और अन्य रास्तों पर नोटिस बोर्ड लगा दिए गए है।
किसान चौक ग्रेटर नोएडा वेस्ट का मुख्य गोल चक्कर है जो गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट को जोड़ता है। हर दिन यहां से हजारों वाहन गुजरते हैं। इससे रोजाना पीक आवर में लोगों को कई घंटे जाम से जूझना पड़ता है। इस जाम को समाप्त करने के लिए पुलिस ने किसान चौक पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सुबह 7 से 11 बजे के बीच भारी वाहनों को किसान चौक पर जाने नहीं दिया जाएगा। इसी तरह शाम को 5 बजे से रात 10 बजे व्यवस्था रहेगी। भारी वाहनों को रोकने के लिए गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और बिसरख की तरफ से पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

सर्विस रोड शुरू होने से और मिलेगी राहत
किसान चौक पर नोएडा की तरफ जाने और आने वाली सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई गई है, लेकिन काम पूरा नही होने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका है। सर्विस रोड शुरू होने के बाद बिसरख की तरफ से आने वाले वाहन आसानी से नोएडा की तरफ जा सकेंगे। वहीं, नोएडा की तरफ से गाजियाबाद जाने वाले लोगों को भी किसान चौक जाना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
किसान चौक पर पीक आवर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसे लेकर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। अगर कोई वाहन चालक इसका उल्लंघन करता है तो उसका चालान होगा। भारी वाहनों पर रोक लगने से जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है।
- अनिल झा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed