{"_id":"5ac4c4564f1c1bdd618b56f0","slug":"91522844758-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम 1 जमालगढ़ में गोतस्करों ने की पुलिस पर जमकर किया पथराव एवं फायरिंग,गोतस्करों पर चलाई सात राउंड़ गोलियां।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम 1 जमालगढ़ में गोतस्करों ने की पुलिस पर जमकर किया पथराव एवं फायरिंग,गोतस्करों पर चलाई सात राउंड़ गोलियां।
Updated Wed, 04 Apr 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिपे बैठे गोतस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, गाड़ी क्षतिग्रस्त
फिरोजपुर झिरका
जमालगढ़ गांव में गोतस्करों को दबोचने गई पुलिस पर जमकर पथराव व फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोतस्करों पर सात राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने एक गोतस्कर के घर पर दबिश देकर 75 गायों की खाल बरामद कीं। आठ नामजद सहित करीब 24-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पथराव के दौरान पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
थाना प्रभारी पुन्हाना अशोक दहिया को मंगलवार को सूचना मिली थी कि जमालगढ़ का फारुख और उसके कई साथी गाय की खाल की तस्करी का गोरखधंधा करते हैं। सूचना पर दहिया ने थाना प्रभारी बिछोर रामचंद्र, थाना प्रभारी पिनगवां सतबीर के साथ बड़ी संख्या में पुलिसबल साथ लेकर फारुख के घर पर दबिश दी। वहां से 75 गायों की खाल बरामद हुईं।
पुलिस अधिकारी ने खालों को गाड़ी में डलवाना शुरू किया, तभी छिपे बैठे गोतस्करों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने फायरिंग भी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवा में सात राउंड गोलियां चलाईं, जिससे तस्करों के हौसले पस्त हो गए और वे दुम दबाकर भाग निकले। इस मामले में आठ नामजद सहित 24-25 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर पथराव एवं फायरिंग करने, शस्त्र अधिनियम, हरियाणा गोसंरक्षण एवं संवर्धन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पिनगवां की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
गोतस्करों द्वारा पुलिस टीम पर जमालगढ़ में किए गए पथराव एवं फायरिंग में पिगनवां थाना प्रभारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में पुन्हाना पुलिस ने फारुख, सिराज, निन्नू पुत्रान सलामू, शहीद पुत्र फारुख, दीनू, अयुब पुत्र सुलेमान, आशिक पुत्र शमशू, अल्ली पुत्र अहमद को नामजद किया है। कुल मिलाकर 24-25 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।