{"_id":"59835a6e4f1c1b514f8b4568","slug":"91501780590-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान बोला भारत ने किया उल्लंघन सिक्कम सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान बोला भारत ने किया उल्लंघन सिक्कम सेक्टर
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोकलम गतिरोध के लिए पाक ने भारत को जिम्मेदार ठहराया
एजेंसी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सिक्किम सेक्टर के दोकलम में भारत और चीनी सुरक्षा बलों के बीच करीब दो महीने से जारी गतिरोध को लेकर बृहस्पतिवार को चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय शांति बनाए रखना सभी देशों की जिम्मेदारी है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान ने सिक्किम सेक्टर में भारतीय उल्लंघन का उल्लेख किया था और क्षेत्र में भारतीयों द्वारा पैदा की जाने वाली युद्ध की स्थिति पर चिंता भी व्यक्त की थी, जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को खतरे में डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सभी देशों की जिम्मेदारी है कि वह क्षेत्र में शांति और साझेदारी को बढ़ावा दे।
उन्होंने कहा कि यह भी देखा गया है कि जब से भारत में भाजपा की सरकार आई है तब से भारत-पाक रिश्तों में गिरावट आ रही है।