फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   9000 farmers of airport will get compensation of Rs 3900 crore from today9000 farmers of airport will get compensation of Rs 3900 crore from today

यूपी के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ::: एयरपोर्ट के 9000 हजार किसानों को आज से मिलेगा 3900 करोड़ रुपये मुआवजा

Mon, 04 Sep 2023 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
9000 farmers of airport will get compensation of Rs 3900 crore from today9000 farmers of airport will get compensation of Rs 3900 crore from today
एयरपोर्ट के 9000 हजार किसानों को आज से मिलेगा 3900 करोड़ रुपये मुआवजा
विज्ञापन

- 25 अधिकारी और कर्मचारियों की छह टीमें सभी गांव में किसानों की मदद को होंगी तैनात

- 1181 हेक्टेयर जमीन का 3398 प्रति वर्गमीटर की दर से सीधे बैंक खातों में जाएगा पैसा

मनोज कुमार शर्मा
जेवर। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर के प्रथम चरण की स्टेज-2 के विस्तारीकरण में किसानों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। प्रशासन की ओर से प्रभावित सभी छह गांव के किसानों की जमीन का मुआवजा घोषित कर दिया गया था। किसान मुआवजा के लिए परेशान न हो, इसके लिए प्रभावित गांवों में 25 अधिकारी-कर्मचारियों की छह टीमें लगाई गई हैं। यह टीम सोमवार से किसानों से मुआवजा भुगतान के लिए जरूरी कागजात लेकर सत्यापित करते हुए प्रतिकर खाते में पहुंचाएंगी।

एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए दूसरे चरण में जेवर के रन्हेरा, कुरैब, करौली बांगर, दयानतपुर, वीरमपुर, व मुढरह गांव के लगभग 9 हजार किसानों से 1181 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। अधिग्रहण की सभी प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए पिछले सप्ताह इन गांव की जमीन पर 3398 रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से मुआवजे की भी घोषणा कर दी गई थी। किसानों को 300 रुपये प्रति वर्गमीटर ब्याज राशि के लिए भी जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। रन्हेरा इंटर कॉलेज, कुरैब प्राथमिक स्कूल, करौली बांगर इंटर कॉलेज, दयानतपुर इंटर कॉलेज, वीरमपुर प्राथमिक स्कूल व मुढरह सामुदायिक भवन पर टीमें तैनात रहेंगी। जिसमें तहसीलदार व नायब तहसीलदार एवं 15 लेखपाल, 6 संग्रह अमीन, 2 राजस्व निरीक्षक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजे के लिए इन दस्तावेज की है जरूरत
किसानों को अपनी जमीन का प्रतिकर प्राप्त करने के लिए सीसीफार्म, हिस्सा प्रमाण पत्र, मालिकाना प्रमाणपत्र, अदेयता प्रमाणपत्र, शपथ पत्र, भारमुक्त प्रमाणपत्र, बंधक पत्र, बैंक खाता, आधार कार्ड व बैंक पासबुक आदि कागजात की आवश्यकता होगी।

-----------------------------

स्टेज 2 के लिए 1181 हेक्टेयर जमीन देने वाले लगभग 9 हजार किसानों के प्रतिकर की राशि 3900 करोड़ शासन से पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। इसी सप्ताह किसानों की फाइलों का भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति बलराम सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed