फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   90 percent blockage found in Governor's artery, Stunt inserted, condition stable

Noida News: संशोधित समाचार हिमाचल प्रदेश और गोरखपुर समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ राज्यपाल की धमनी में 90 प्रतिशत मिला ब्लाॅकेज, डाला स्टंट, हालत स्थिर

Tue, 28 Feb 2023 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
90 percent blockage found in Governor's artery, Stunt inserted, condition stable
संशोधित समाचार
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश और गोरखपुर समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
-हिमाचल के मुख्यमंत्री ने पहुंचकर जाना राज्यपाल का हाल, नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा इलाज
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कैलाश अस्पताल में भर्ती हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की सोमवार को एंजियोप्लास्टी कर धमनी में 90 प्रतिशत ब्लाॅकेज मिला। स्टंट डालकर ब्लॉकेज को खत्म किया गया। अब उनकी हालत स्थित है। मंगलवार को उन्हें वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। राजभवन हिमाचल प्रदेश की ओर से भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने स्टंट की लागत कम करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। ट्वीट में कहा गया है कि इसी कारण मेरे उपचार में कुल लागत एक लाख से कम आई है। प्रधानमंत्री के इस फैसले से आम नागरिकों को राहत मिली है। मेरी सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवाद, जिनकी दुआओं से मैं अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु देर रात कैलाश अस्पताल पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल के स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के सांसद प्रतिनिधि संजय बाली और अस्पताल प्रबंधन मौजूद रहा। देर रात अस्पताल में भर्ती कराने के बाद राज्यपाल का हालचाल लेने के लिए गौतमबुद्ध नगर की लक्ष्मी सिंह भी अस्पताल पहुंची थीं।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि रविवार की रात 12.30 बजे सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला अस्पताल आए थे। रात में इलाज किया गया। सुबह एंजियोप्लास्टी की गई। 90 प्रतिशत ब्लॉक धमनी में स्टंट डाल दिया गया है। डॉक्टर डीएस गंभीर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका हालचाल जाना। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के सांसद प्रतिनिधि संजय बाली और अस्पताल प्रबंधन मौजूद रहा। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एक दिन पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मिले थे। वहीं उनको स्वास्थ्य कारणों की वजह से नोएडा के कैलाश में भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed