{"_id":"68fd322b3f2d269e7b006d6e","slug":"84-thousand-women-of-the-district-are-eligible-for-lado-laxmi-yojana-na-news-c-45-1-knl1024-144340-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जिले की 84 हजार महिलाएं पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जिले की 84 हजार महिलाएं पात्र
Sun, 26 Oct 2025 01:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं लाडो लक्ष्मी एप पर आवेदन कर सकती हैं।
जिले में करीब 84 हजार महिलाएं पात्र हैं। अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिले। जिन महिलाओं ने अभी तक योजना के तहत आवेदन नहीं किया है, उन सभी संभावित पात्र महिलाओं से संपर्क किया जाए और उनके आवेदन करवाएं। इसके लिए गांव में 27 अक्तूबर तक कैंप लगाए जाएं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रही थीं। इससे पहले चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों से आवेदन संबंधित प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा की और आवेदनों की संख्या बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।