फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जीएसटी रिटर्न हुआ असान लेकिन बढ़ गया फर्जीवाड़ा

जीएसटी रिटर्न हुआ असान लेकिन बढ़ गया फर्जीवाड़ा

Thu, 28 Mar 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी रिटर्न हुआ असान लेकिन बढ़ गया फर्जीवाड़ा
हेडिंग: जीएसटी रिटर्न हुआ आसान पर बढ़ गया फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

238 करोड़ की धोखाधड़ी मामले की जांच जारी, बढ़ सकता है आंकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कारोबारियों को राहत देने के लिए जीएसटी रिटर्न प्रक्रिया को आसान तो बना दिया गया, लेकिन अब यही राहत सरकार के लिए बड़ी आफत बनती जा रही है। फर्जी कंपनियां बनाकर बोगस बिलों के जरिये कर चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के रूप में 238 करोड़ की धोखाधड़ी के बड़े खुलासे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) ने इस मामले का खुलासा बुधवार को किया था जिसमें दिल्ली में रहने वाले दो भाइयों ने कई जगह अपने व रिश्तेदारों के नाम से करीब 70 फर्जी कंपनियों का पंजीयन कराकर देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित फर्मों से सिर्फ कागजों में कारोबार कर डाला। नकली बिल बनाकर 1681.61 करोड़ रुपये के माल की आपूर्ति दिखाई गई। आईटीसी के रूप में अब तक 238 करोड़ की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है। सीजीएसटी अधिकारियों का मानना है कि जांच जारी है। देशभर में संबंधित महकमों को सूचित किया गया है। फर्जीवाड़े की रकम और फर्जी कंपनियों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

जीएसटीआर-2 व 3 निलंबित होने से बढ़ा फर्जीवाड़ा
टैक्स विशेषज्ञों का कहना है कि पहले जीएसटीआर-2 व जीएसटीआर-3 भरने का नियम था, लेकिन कारोबारियों ने इस प्रक्रिया को जटिल बताते हुए इसमें बदलाव की मांग उठाई थी। जीएसटीआर-2 में महीनेभर की सारी खरीदारी का ब्योरा देना होता था जबकि जीएसटीआर-3 में मासिक बिक्री और खरीदारी का संक्षिप्त ब्योरा देना होता था। इन दोनों के आधार पर यह तय होता था कि संबंधित कंपनी या फर्म पर कितने कर की देनदारी है। एडवोकेट अतुल्य शर्मा ने बताया कि जीएसटीआर-2 व 3 को निलंबित कर दिया गया, जिसके बाद फर्जीवाड़े की संभावनाएं ज्यादा बढ़ गई हैं। रोज इस तरह के नए खुलासे हो रहे हैं। बोगस बिलों के जरिये कागजों में कारोबार दिखाकर आईटीसी क्लेम का लाभ लेने वाले कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed