{"_id":"5c7d6315bdec22147609d2e3","slug":"81551721237-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने सीएंडडी वेस्ट निस्तारण कंपनी से करार किया निरस्त..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने सीएंडडी वेस्ट निस्तारण कंपनी से करार किया निरस्त..
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने सीएंडडी वेस्ट निस्तारण कंपनी से करार किया निरस्त
गुरुग्राम। नगर निगम ने सीएंडडी वेस्ट निस्तारण प्लांट लगाने वाली कंपनी से अपना करार निरस्त कर दिया है। दरअसल कंपनी ने तय समय के दौरान प्लांट स्थापित नहीं किया। प्लांट स्थापित करने में अधिक देरी होने के कारण निगम ने यह फैसला लिया है। यह प्लांट बसई में स्थापित किया जाना था। जानकारी के अनुसार नगर निगम ने सीएंडडी वेस्ट निर्माण का करार आईएलएंडएफएस कंपनी से 2017 में किया था। दो वर्ष बीत जाने के बावजूद कंपनी बसई सीएंडडी वेस्ट निस्तारण प्लांट का निर्माण नहीं कर सकी। हालांकि नगर निगम ने प्लांट स्थापित करने की चार बार समय अवधि बढ़ाई। मगर आर्थिक हालत खस्ता होने के कारण कंपनी प्लांट नहीं बना सकी। इस कारण नगर निगम ने लंबे समय से अटके पड़े सीएंडडी वेस्ट प्लांट का टेंडर निरस्त कर दिया है।
निगमायुक्त यशपाल यादव का कहना है कि सीएंडडी वेस्ट प्लांट बनाने में नाकाम रहने पर आईएलएंडएफ को टर्मिनेशन पत्र भेज दिया गया है। सीएंडडी वेस्ट प्लांट के निर्माण को लेकर मंगलवार को बैठक होगी, जिसमें सीएंडडी वेस्ट निस्तारीकरण को लेकर योजना बनाई जाएगी।
---------