फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   66666666666

66666666666

Wed, 02 Jan 2019 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
66666666666
अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन

नूंह । जिले में पांच व छह जनवरी को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां धारा 144 लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधीश द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला के सभी परीक्षा केंद्रों के समीप 200 मीटर के दायरे में पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। परीक्षा केंद्र के आसपास घातक हथियार जैसे लाठी, बरछी, चाकू, पिस्तौल, बंदूक के साथ कोई व्यक्ति घूमता हुआ पाया गया तो उसे धारा 144 की अवहेलना माना जाएगा और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा है कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न करवाने और नकल को रोकने के लिए आदेश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। उम्मीदवार को कोई भी इलेक्ट्रोनिक सामान या मोबाईल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जैमर व सुरक्षा के अन्य प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed