{"_id":"5c13f0e6bdec2256e3527e5e","slug":"81544810726-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की शिक्षा को प्रोत्सहित करने के लिए सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की शिक्षा को प्रोत्सहित करने के लिए सम्मेलन
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मेलन का आयोजन
तावडू। शुक्रवार को गांव पढैनी में बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग के सहयोग से केयर इंडिया संस्था द्वारा किया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
केयर इंडिया संस्था से गुणनिधि मलिक ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं में नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है। ताकि वह अपनी समस्याओं को उचित ढंग से रख सके। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों से महिलाओं में नेतृत्व क्षमता की कमी अक्सर देखी गयी है। वे शर्म की वजह से अपनी बात भी नहीं रख पाती हैं। उन्होंने महिलाओं के बौद्धिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए केयर इंडिया संस्था शिक्षा विभाग के सहयोग से ब्लॉक में इस तरह के आयोजन कर रही है। क्षेत्र की महिलाएं व छात्राएं इसका लाभ उठाएं। इस दौरान केयर इंडिया संस्था से रश्मि, सरपंच ऋषिपाल यादव, स्कूल प्रधानाध्यापक करतार सिंह आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।