{"_id":"5bedb467bdec2269aa2a25a2","slug":"81542304871-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 फीट लंबा अजगर फार्म हाउस में निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 फीट लंबा अजगर फार्म हाउस में निकला
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्म हाउस में निकला 11 फीट लंबा अजगर
गुरुग्राम। बालियावास गांव स्थित एक फार्म हाउस में बृहस्पतिवार शाम 11 फीट का अजगर निकला। अजगर फार्म हाउस में बने एक कमरे के पास लगे पेड़ के पास बैठा था। पेड़ों की छंटाई करने के लिए जैसे ही माली वहां पहुंचा, तो उसकी नजर अजगर पर पड़ी। इतना बड़ा सांप देख उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना वन विभाग व वन्य जीव विशेषज्ञ अनिल गंडास को दी गई। गंडास ने बताया कि अजगर करीब 11 फीट लंबा है। उसका वजन करीब 15 किलो है। अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। समय रहते उसे काबू कर लिया गया। बाद में सुरक्षित फरीदाबाद की अरावली में छोड़ दिया गया।