{"_id":"5bec9b45bdec2269b96c9a26","slug":"81542232901-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू ट्यूब ने जारी किया कैलाश सत्यार्थी पर आधारित डाक्यूमेंट्री का ट्रेलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू ट्यूब ने जारी किया कैलाश सत्यार्थी पर आधारित डाक्यूमेंट्री का ट्रेलर
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल दिवस पर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी पर आधारित पुरस्कृत डाक्यूमेंट्री फिल्म द प्राइस ऑफ फ्री का पहला ट्रेलर यू ट्यूब पर जारी किया गया। यह डाक्यूमेंट्री फिल्म सत्यार्थी के बाल मजदूरी और ट्रैफिकिंग के शिकार बच्चों को छुड़ाने पर आधारित है। बताया गया कि बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता किस तरह से गुमशुदा बच्चों को गुप्त छापेमारी अभियान के तहत मुक्त कराते थे।
पार्टिसिपेंट मीडिया कनकोर्डिया स्टूडियो और यू ट्यूब द्वारा जारी डाक्यूमेंट्री में यह भी बताया गया कि दुनिया से बाल मजदूरी खत्म करने का संकल्प लेने वाले सत्यार्थी किस तरीके की बाल हिंसा मुक्त दुनिया का निर्माण चाहते हैं।
यह भी बताया गया कि आजादी सभी का नैसर्गिक और मौलिक अधिकार है। किसी भी सभ्य समाज में गुलामी और बाल मजदूरी का कोई स्थान नहीं है। लेकिन दुनिया के करोड़ों बच्चे आज भी गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन
उनका बचपन कारखानों और औजारों के बीच कैद होकर रह गया है। सत्यार्थी लोगों से बच्चों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने की अपील करते हुए कहते हैं कि किसी न किसी को तो इन बच्चों की आजादी की कीमत चुकानी पड़ेगी।