फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लंबे रूट पर चलने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी

लंबे रूट पर चलने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी

Sat, 27 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
लंबे रूट पर चलने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी
लंबे रूट पर चलने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी
विज्ञापन

गुरुग्राम। रोडवेज कर्मचारियों की पिछले 11 दिन से चल रही निजी बसों के विरोध में हड़ताल को शनिवार को 12 दिन बीत गए हैं, लेकिन त्योहारी सीजन के चलते रोडवेज कर्मचारियों के बढ़ते विरोध के कारण यात्रियों की परेशानियां कम होने की बजाय आए दिन बढ़ती जा रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लंबे रूट पर चलने वाले यात्रियों को हो रही है। दिवाली व छठ पूजा के इस सीजन में यात्रियों को बसों के लिए भटकना पड़ रहा है।
बता दें कि निजी 720 बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल करने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी लगातार अपनी मांग को मनवाने के लिए हड़ताल पर चल रहे हैं। शनिवार को भी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। वहीं रोडवेज कर्मचारी व अन्य यूनियन कर्मचारियों ने शहर के कमला नेहरू पार्क में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज डिपो से करीब 110 बसें ही निकलीं, जिनमें से 8 बसें चंडीगढ के लिए और तीन बसें जयपुर के लिए चलाई गईं। बाकी सभी बसें शहर के लोकल रूटों पर चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 लोगों ने किया रोडवेज में आवेदन
सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी डिपो में नए कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। गुरुग्राम डिपो में करीब 400 लोगों ने आवेदन किया है


शनिवार को यात्रियों की संख्या कम रही। रोडवेज सिटी बसें लगातार चल रही हैं, जल्द ही चंडीगढ़ व जयपुर के अलावा अन्य रूटों पर भी बसों को चलाया जाएगा।
-गौरव अंतिल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम

सरकार कर्मचारियों पर अत्याचार कर रोडवेज का निजीकरण करने पर तुली हुई है, जो रोडवेज कर्मचारी किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे।
-जगदीप लाठर, यूनियन डिपो प्रधान

सरकार कर्मचारियों को सस्पेंड करके व मामले दर्ज करवाकर दबाना चाहती है, रोडवेज कर्मचारी किसी भी हालात में पीछे नहीं हटेंगे, जब तक सरकार मांग को पूरा नहीं करती, हड़ताल जारी रहेगी।
-संदीप दलाल, रोडवेज डिपो प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed