फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ‘लोगों के बीच मेलजोल नहीं होने पर देश का नुकसान’

‘लोगों के बीच मेलजोल नहीं होने पर देश का नुकसान’

Sat, 18 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
‘लोगों के बीच मेलजोल नहीं होने पर देश का नुकसान’
लोगों के बीच मेलजोल नहीं होने पर देश का नुकसान : हामिद अंसारी
विज्ञापन

गुरुग्राम। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ गैर-भाजपा दलों के नेता केंद्र सरकार एवं भाजपा पर हमलावर होने लगे है। वह केंद्र सरकार एवं भाजपा को घेरने और उस पर हमला करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। गुरुग्राम में शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एवं गैर-भाजपा दलों के कई नेताओं ने केंद्र सरकार का नाम लिए बिना उसकी कई नीतियों को लेकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा एवं आरएसएस पर अप्रत्यक्ष तौर पर कटाक्ष किए।
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता तारिक अनवर और राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी आदि नेता अंग्रेज शासन के दौरान अहीरवाल इलाके में शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले बाबू मोहर सिंह के जीवन पर ‘हरियाणा का सूरज’ नामक पुस्तक का विमोचन करने आए थे। इस पुस्तक का प्रकाशन उनके पुत्र राव कमलबीर सिंह ने कराया है।
विज्ञापन

इस मौके पर सभी नेताओं ने बाबू मोहर सिंह के कार्यों की चर्चा करते हुए अप्रत्यक्ष तौर पर केंद्र सरकार, भाजपा एवं आरएसएस की नीतियों की निंदा की। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि जिस तरह हरियाणा के लोग मिलकर रहते हैं, इसी तरह देशभर के लोगों को मिलकर रहना चाहिए। किसी के रहन-सहन पर किसी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि लोगों के बीच मेलजोल नहीं होने पर देश एवं समाज का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि वैसे भी सभी धर्मों के लोग अपने-अपने ईश्वर को याद करने के बाद अधिकतर समय साथ-साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शरद यादव ने अनेक मुद्दे उठाते हुए खास तौर पर अल्पसंख्यकों के मसले पर भाजपा की अप्रत्यक्ष तौर पर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि मेव दूसरे देश से आकर नहीं बसे हैं, बल्कि यह हमारे बीच से ही निकले हैं। उनके और हमारे गोत्र एक ही हैं। हमारे और उनके मंदिर एवं मस्जिद में जाने से हम अलग नहीं कर सकते। मगर इंसानियत खत्म होती जा रही है, जाति एवं धर्म के नाम पर लोगों को मारा-पीटा जा रहा है।

सीताराम येचुरी ने आरोप लगाया कि चार साल से किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनकी फसल का न तो उचित मूल्य दिया जा रहा है और न ही उनका कर्ज माफ करने की मांग मानी जा रही, जबकि बैंकों से करोड़ों रुपये कर्ज लेकर विदेश भाग गए पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है। वहीं आज हम शब्द में से ‘म’ शब्द को हटाने का प्रयास हो रहा है। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मंत्री रणसिंह मोन, कैप्टन अजय सिंह यादव, सुखबीर कटारिया आदि भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद अली अनवर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed