फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिल्डरों को भाया रजिस्ट्री में सरचार्ज का प्रस्ताव

बिल्डरों को भाया रजिस्ट्री में सरचार्ज का प्रस्ताव

Mon, 16 Jul 2018 09:16 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
बिल्डरों को भाया रजिस्ट्री में सरचार्ज का प्रस्ताव
बिल्डरों को भाया रजिस्ट्री में सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव
विज्ञापन

- सरचार्ज हटाने से रजिस्ट्री सस्ती होगी, फ्लैट खरीदारों को होगा लाभ, 10 दिन में मांगी गई है आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
जिला प्रशासन और रजिस्ट्री विभाग ने 21 सितंबर तक सर्किल दरों के प्रस्ताव पर आपत्तियां मांगी हैं। इन आपत्तियों के आने के बाद इन पर विचार किया जाएगा। हालांकि ग्रुप हाउसिंग के लिए सरचार्ज में 9 प्रतिशत की छूट फ्लैट खरीदारों के अलावा बिल्डरों को भी भा गई है। यही नहीं कॉमर्शियल संपत्तियों के कुल मूल्यांकन पर छूट से भी राहत मिलेगी। उनकी मानें तो इससे ग्रुप हाउसिंग और कॉमर्शियल प्रोपर्टी में बूम आने की संभावना है। प्रस्तुत है रिपोर्ट

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सर्किल दरों में परिवर्तन नहीं करना प्राधिकरण का एक बड़ा निर्णय है। यह घर खरीदारों को आकर्षित करेगा और रियल एस्टेट मार्केट को और भी मजबूत करने में हमारी मदद करेगा।- अशोक गुप्ता, सीएमडी, अजनारा इंडिया लिमिटेड
विज्ञापन


कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में जमीन, बेसमेंट और मेजनाइन फर्श हमेशा मांग में और महंगे थे। छूट से इस क्षेत्र में कॉमर्शियल संपत्ति की मांग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।- ध्रुव अग्रवाल, ग्रुप सीईओ, हाउसिंग डॉट कॉम
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने सर्कल दरों को कम नहीं करने का फैसला किया है क्योंकि वे नहीं चाहते कि किसानों को मुआवजे में घाटे का सामना करना पड़े इसलिए प्रशासन ने स्मार्ट सुविधाओं को कम किया और सामान्य सुविधाओं पर अधिभार घटा दिया। इससे खरीदारों की लागत कम हो गई। - दीपक कपूर, निदेशक गुलशन होम्स एंड प्रेसिडेंट, क्रेडाई वेस्टर्न यूपी

आसपास के जुड़े हुए शहरों के निवेशक और खरीदारों को सामान्य सुविधाओं पर कम सरचार्ज की वजह से अधिक लाभ मिल पाएगा। इसलिए अधिक पंजीकरण और राजस्व को आकर्षित करने के लिए सरचार्ज में कमी उचित है।- धीरज जैन, निदेशक, महागुन ग्रुप

इस फैसले का सीधा फायदा आम आदमी को होगा और वह आसानी से संपत्ति खरीद सकेगा। इससे खरीदारों को राहत मिलने की पूरी संभावना है।- राजेश गोयल, एमडी, आरजी ग्रुप


हम इस समय प्रशासन से एक स्मार्ट कदम की उम्मीद कर रहे थे और उन्होंने वही किया। सर्किल रेट को बिना छुए प्रशासन ने ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में आम सुविधाओं पर छूट दी है और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में दरों में कमी आई है। इस निर्णय से ग्राहकों और निवेशकों को संपत्ति की अंतिम लागत में कमी आएगी।- मनोज गौड़, वाइस प्रेसिडेंट, क्रेडाई नेशनल एंड एमडी, गौड़ ग्रुप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed