{"_id":"5aca03c54f1c1b616b8b45e0","slug":"81523188677-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1# मदरसे को साढ़े 12 लाख की मदद देगा हरियाणा वक्फ बोर्ड: रहीश खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1# मदरसे को साढ़े 12 लाख की मदद देगा हरियाणा वक्फ बोर्ड: रहीश खां
Updated Sun, 08 Apr 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में क्षतिग्रस्त हुए मदरसे को 10 लाख की आर्थिक मदद
नगीना।
नगीना खंड के गांव झिमरावट बसईखांजादा के बीच बने जामिया मादीनुल उलूम मदरसे का रविवार को हरियाणा वक्फ बोर्ड
के चेयरमैन चौधरी रहीश खान ने दौरा किया। उन्होंने मदरसे को साढ़े 12 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया। शुक्रवार को मदरसे का कुछ हिस्सा आंधी में भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें घायल हुए एक किशोर की बाद में अस्पताल में मौत हो गई।
रविवार सुबह 10 बजे चेयरमैन मदरसे में पहुंचे और वहां पढ़ने वाले बच्चों से मुलाकात की। इसी
दौरान हरियाणा के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी आजाद मोहम्मद भी वहां पहुंच गए। बच्चों और अभिभावकों से बातचीत की व मदरसा प्रबंधन समिति
को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। दोनों नेताओं को हजरत मौलाना इलियास
ने बताया कि शुक्रवार शाम आंधीे में मदरसे
की टीन शेड और मीनार टूटकर छत पर गिर गई थी। इस हादसे में 14 वर्षीय अशफाक की मौत हो गई। वहीं आबिद व अन्य बच्चे
घायल हो गए। उनका इलाज मांड़ीखेड़ा में हुआ, जो अब खतरे से बाहर हैं।
हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन एवं विधायक रहीश खान ने बाद में 10 लाख रुपये मदरसे के लिए तथा मृतक अशफाक के परिजनों को 2 लाख रुपये
और घायल आबिद के परिवार को 50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने
हादसे पर दुख जताया है और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी
है। इस दौरान मौलाना हाजी रमजान ने मारे गए अशफाक के लिए दुआ
कराई। मौके पर मौलाना शेर मोहम्मद अमीनी, मौलाना इलियास, मौलाना हसन,
मौलाना साबिर कासमी, मुमताज साकरस, साबिर नावली, सलीम सरपंच, दीन मोहम्मद
व उलमा मौजूद रहे।