{"_id":"64c806e859b8829f270f8404","slug":"8122-lakh-flat-attached-to-anil-rana-of-anil-dujana-gang-grnoida-news-c-23-1-noi1091-14059-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अनिल दुजाना गिरोह के अनिल राणा का 81.22 लाख का फ्लैट कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अनिल दुजाना गिरोह के अनिल राणा का 81.22 लाख का फ्लैट कुर्क
विज्ञापन
दुजाना गिरोह के अनिल राणा का 81.22 लाख का फ्लैट कुर्क
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने फरीदाबाद के सेक्टर-65 में की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद में गैंगस्टर अनिल दुजाना गिरोह के अनिल राणा का फ्लैट कुर्क किया है। फ्लैट की कीमत 81.22 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर गिरोह के अन्य बदमाशों की संपत्ति चिह्नित करने की कार्रवाई जारी है।
अनिल दुजाना गिरोह के 42 बदमाशों पर वर्ष 2019 में बादलपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया था। बुलंदशहर के औरंगाबाद रहिमपुर गांव निवासी अनिल राणा का नाम प्रकाश में आया था। बताया गया था अनिल राणा ही अनिल दुजाना की संपत्ति का ब्योरा रखता था। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट न्यायालय के निर्देश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने फरीदाबाद के सेक्टर-65 स्थित फ्लैट नं 201 को कुर्क किया है। अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद अमर उजाला ने गिरोह की संपत्ति कुर्क नहीं किए जाने का समाचार प्रकाशित किया था। इसके पुलिस गिरोह की संपत्ति चिन्हित कर कुर्की की कार्रवाई में जुटी है। अभी गिरोह के 40 नामजद के अलावा अन्य सदस्यों की भी करोड़ों की संपत्ति कुर्क होना बाकी है। केस में गिरोह के अन्य बदमाशों के भी नाम शामिल किए जा सकते हैं।