{"_id":"688e2e027a9e88e17d01824d","slug":"81-students-got-tablets-in-government-iti-noida-news-c-1-gnd1002-3241049-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजकीय आईटीआई में 81 छात्रों को मिले टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजकीय आईटीआई में 81 छात्रों को मिले टैबलेट
विज्ञापन
फोटो -- --
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय आईटीआई शनिवार को अंतिम वर्ष के 81 छात्रों को टैबलेट दिया गया। यह वितरण योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल के तहत किया गया। प्लेसमेंट व एडमिशन प्रभारी जितेंद्र त्यागी ने बताया कि संस्थान में लगभग 350 छात्र हैं। केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 81 छात्रों को टैबलेट दिया गया। अन्य छात्रों को भी जल्द टैबलेट दिया जाएगा।
तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया धीमी
राजकीय आईटीआई नोएडा में तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। जितेंद्र ने बताया कि तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया अगले 5 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। ऑनलाइन प्रमाण पत्र अपलोड करने या अन्य कोई समस्या आ रही है तो छात्र सीधा सेक्टर 39 स्थित राजकीय आईटीआई संस्थान या हेल्पलाइन नंबर 9557853812 पर संपर्क कर सकते हैं।