फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   80,000 rupees looted from businessman

Noida News: बंधक बनाकर कारोबारी से 80 हजार रुपये लूटे

Sat, 04 Oct 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
80,000 rupees looted from businessman
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शुक्रवार शाम हुई घटना
विज्ञापन

-आरोपियों ने पिस्टलनुमा लाइटर की मदद से दिया वारदात को अंजाम
-पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद दो नाबालिग समेत 4 आरोपियों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूराे
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बदमाशों ने पिस्टलनुमा लाइटर की मदद से मनी ट्रांसफर कारोबारी को बंधक बनाकर लूटपाट की। आरोपियों ने दुकान में घुसकर पीड़ित मोहम्मद रहीस को बंधक बना लिया और दुकान में रखे 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात के चंद घंटों बाद ही दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोच लिया। उनकी पहचान हारिस (19), सुहेल उर्फ भूरा (21) और 15 और 17 साल के दो नाबालिगों के रूप में हुई। आरोपियों के पास से पिस्टलनुमा लाइटर, चार चाकू, लूटी गई रकम में से 33 हजार व वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6.40 बजे गली नंबर-10, चौहान बांगर में लूटपाट की एक कॉल मिली थी। खबर मिलते ही टीम वहां पहुंची। पुलिस को वहां पर मनी ट्रांसफर कारोबारी मोहम्मद रहीस मिले। रहीस ने बताया कि वह परिवार के साथ सुंदर नगरी, नंद नगरी में रहते हैं। चौहान बांगर में इनका मनी ट्रांसफर का कारोबार है। करीब 6.21 बजे इनकी दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाश दाखिल हुए। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनको बंधक बना लिया। इसके बाद गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपये व दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रहीस का बयान लेकर मामला दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की। इसमें पुलिस को एक स्कूटी का नंबर मिला। उसके आधार पर पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद आरोपियों को दबोच लिया। उनसे 33 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

--------------
चौहान बांगर के हैं सभी आरोपी
पकड़े गए सभी आरोपी चौहान बांगर एरिया के ही रहने वाले हैं। उनको पता था कि रहीस की दुकान में हर समय ठीक-ठीक कैश होता है। इसी वजह से इन लोगों ने लूटपाट की योजना बनाई। वारदात के लिए चार चाकू और बिल्कुल पिस्टल की तरह दिखने वाले लाइटर का इंतजाम किया गया। बाद में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed