{"_id":"6afb36086ec48c5d04099228","slug":"80-percent-of-the-work-on-the-greenfield-expressway-is-complete-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12600-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 80 प्रतिशत काम पूरा , मुंबई एक्सप्रेसवे पहुंचना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 80 प्रतिशत काम पूरा , मुंबई एक्सप्रेसवे पहुंचना होगा आसान
विज्ञापन
हरियाणा और यूपी के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल से भी जुड़ेगा
31.42 किमी लंबे छह लेन के एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में, 11 किमी हिस्सा होगा एलिवेटेड
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को फरीदाबाद और गुरुग्राम से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। परियोजना का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष काम पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी जुटी हुई है। करीब 31.42 किमी लंबे इस छह लेन के एक्सप्रेसवे के तैयार होने से हरियाणा के फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और गुरुग्राम के लोगों को जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए सीधा और तेज मार्ग मिलेगा।
करीब 3630.77 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करा रहा है। एक्सप्रेसवे का करीब 24 किमी हिस्सा हरियाणा और सात किमी हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। इसका निर्माण कार्य जून 2023 में शुरू हुआ था। परियोजना को पूरा करने के लिए अप्रैल 2027 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान जमीन अधिग्रहण और किसानों के विरोध के कारण पहले भी समयसीमा प्रभावित हो चुकी है।
11 किमी हिस्सा बनेगा एलिवेटेड
एक्सप्रेसवे का करीब 11 किमी हिस्सा एलिवेटेड बनाया जा रहा है। इससे आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। यह कॉरिडोर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को भी जोड़ेगा। इसके जरिये दक्षिणी दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी इसकी कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
सोतई में जमीन विवाद से प्रभावित हुआ था काम
परियोजना के निर्माण में सोतई गांव के पास करीब 680 मीटर जमीन पर कब्जा नहीं मिलने के कारण एलिवेटेड हिस्से का काम प्रभावित हुआ था। मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने धरना भी शुरू किया था। अगस्त में इस विवाद के चलते परियोजना की समयसीमा बढ़ाई गई थी। अब निर्माण कार्य आगे बढ़ने के साथ परियोजना का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा होने की स्थिति बताई जा रही है।