{"_id":"68b84e60928208fe110bd44e","slug":"8-vehicles-blaz-in-fire-grnoida-news-c-1-gnd1002-3361767-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सर्विस सेंटर में लगी भयंकर आग, आठ गाडिय़ां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सर्विस सेंटर में लगी भयंकर आग, आठ गाडिय़ां जलीं
विज्ञापन
सर्विस सेंटर में लगी भयंकर आग, आठ गाडिय़ां जलीं
- सेक्टर-63 में हुई घटना, आठ दमकल वाहनों ने आग पर पाया काबू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 के जे ब्लॉक स्थित मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर में मंगलवार आधी रात को आग लग गई। इसमें सर्विस सेंटर में खड़ी आठ गाड़ियां जल गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमनकर्मियों की टीम ने आठ दमकल वाहन की मदद से आग को बुझा दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे सेक्टर-63 स्थित मारुति के सर्विस सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशन से आठ गाड़ियों को 20 दमकलकर्मियों के साथ रवाना किया गया। मौके पर पता चला कि आग भूतल से शुरू होकर प्रथम तल और द्वितीय तल तक पहुंच चुकी थी। आग की तेज लपटें निकल रही थी। सबसे पहले यह पता किया गया कि अंदर कोई फंसा तो नहीं है। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि आग भूतल पर खड़ी किसी कार में लगी थी। इसके बाद आग फैल गई।