फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   78th board meeting of Yamuna Authority today, 60 agendas will be presented

Noida News: यमुना प्राधिकरण की 78वीं बोर्ड बैठक आज, 60 एजेंडा होंगे पेश

Wed, 13 Sep 2023 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
78th board meeting of Yamuna Authority today, 60 agendas will be presented
यमुना प्राधिकरण की 78वीं बोर्ड बैठक आज, 60 एजेंडा होंगे पेश
विज्ञापन

-किसान, आवंटी, फ्लैट खरीदार और बिल्डरों को मिलेगा लाभ
-पांच हजार फ्लैट खरीदारों को भी मिलेगा जीरो पीरियड और ओटीएस का लाभ
- किसानों-आवंटियों की 80 फीसदी समस्याएं हो जाएंगी दूर

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की बुधवार को होने वाली 78वीं बोर्ड बैठक में 60 एजेंडे पेश किए जाएंगे। इसमें बायर्स, आवासीय, बिल्डर, संस्थागत आवंटियों और किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। अगर एजेंडे पास हुए तो क्षेत्र के खरीदारों, किसानों और आवंटियों की 80 फीसदी समस्याएं दूर हो जाएंगी। वहीं, विकास की गति भी बढ़ेगी।

बोर्ड बैठक में रखे जाने वाले एजेंडों में 18 गांवों के लीजबैक के 142 केस, 88 केस शिफ्टिंग और पुश्तैनी-गैर पुस्तैनी का भेद खत्म करने का मुद्दा शामिल है। इससे करीब 10 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। जबकि पहली बार ग्रुप हाउसिंग, मिक्सलैंड, काॅमर्शियल, इंस्टीट्यूशनल एवं संस्थागत समेत सभी तरह के आवंटियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जीरो पीरियड और ओटीएस लाई जा रही है। इस एजेंडे से न सिर्फ पांच हजार से अधिक खरीदारों को लाभ होगा, बल्कि बिल्डर-संस्थागत आवंटियों का भी आर्थिक भार कम हो जाएगा। इसके अलावा मथुरा-राया में हेरिटेज सिटी की संशोधित डीपीआर रिपोर्ट, मास्टर प्लान-2041, जेपी काे टेकओवर करने वाले सुरक्षा समूह के समझौते के हर पहलू को बोर्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन

किसानों के यह मुद्दे रखे जाएंगे बोर्ड बैठक में---------------

-यीडा के 5500 फ्लैट मालिक भी कर सकेंगे आवासीय भूखंड योजना में आवेदन
-पुश्तैनी-गैरपुश्तैनी का भेद खत्म करने का मुद्दा, 6 हजार से अधिक किसानों को होगा लाभ
-88 किसानों की जमीन की शिफ्टिंग, शुरू हो सकेंगे सेक्टरों के रुके काम
-लीजबैक के 142 केस निपटाने का मामला, 18 गांवों के दो हजार किसानों को होगा लाभ
-जिले में यीडा क्षेत्र गांवों के सभी किसानों को अब 3100 रुपये वर्गमीटर प्रतिकर मिलने का मुद्दा
-गांवों में लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए घरौनी बनाकर प्रमाणपत्र देने का एजेंडा
-96 गांवों में बनने वाली ई-लाईब्रेरी का क्षेत्रफल और विकसित करने के लिए राशि बढाने का मुद्दा
----------------

बिल्डर, औद्योगिक और खरीदारों को भी मिलेगा लाभ
-औद्योगिक नियमावली में बदलाव से मिलेगा दबे-कुचले और महिलाओं को लाभ
-बिल्डरों को 10 किस्तों और पांच साल में देना होगा भूखंड की पूरी राशि
-यीडा की बीएचएस-4 और 5 योजना के 1670 आवंटियों को मिलेगी ब्याज से मुक्ति
-150 बेड का बनेगा वृद्धाश्रम, विशेष बच्चों को भी मिलेगा नर्सिंग सेवा का लाभ
-जेवर के चांचली और आगरा के धौरु में गोवंश के लिए गोशाला बनाई जाएगी।

- डाटा सेंटर पार्क के नियमों में बदलाव करने से हजारो करोड़ का आएगा निवेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed