{"_id":"619136bc49e56d492a6bf426","slug":"7800-applications-for-employment-now-waiting-for-offer-letter-noida-news-noi6157846168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के लिए 7800 आवेदन, अब ऑफर लेटर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के लिए 7800 आवेदन, अब ऑफर लेटर का इंतजार
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के लिए 7800 युवाओं ने आवेदन किया है। अब इन्हें ऑफर लेटर का इंतजार है। नोएडा के सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में दो दिवसीय रोजगार मेले का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। औद्योगिक संगठनों के अलावा इकाइयों के रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर युवाओं की कतार लगी रही। मेले में नोएडा प्राधिकरण ने संयोजक और नोडल एजेंसी की भूमिका निभाई। तीनों प्राधिकरणों ने अपने क्षेत्र की बड़ी इकाइयों को मेले में आमंत्रित किया था, ताकि युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
मेले में न केवल युवाओं बल्कि वरिष्ठ जनों ने भी रुचि दिखाई। इस तरह का जिले में यह पहला आयोजन है, जब तीनों प्राधिकरणों ने संयुक्त रूप से रोजगार के दरवाजे खोलने का प्रयास किया है। शनिवार को 3300 आवेदन आए थे। जबकि, दूसरे दिन 4500 आवेदकों ने अलग-अलग स्टाल पर पहुंचकर बायो-डाटा जमा कराकर पंजीकरण कराया। आगे की प्रक्रिया के तहत अब सभी आवेदनों की स्क्रूटनी होगी। जॉब प्रोफाइल के हिसाब से बायोडाटा अलग-अलग कंपनियों को भेजे जाएंगे, जो जरूरत के अनुसार आवेदकों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित करेंगी।
एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने बताया कि सोमवार से स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू होगी। एमएसएमई के स्टाल पर ही करीब एक हजार युवाओं ने आवेदन किया है। खास बात यह है कि डिप्लोमा से लेकर डिग्री होल्डर तक ने जिले के उद्योगों में काम करने की इच्छा जाहिर की है। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि नोएडा के ग्रामीण एवं किसानों के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। कई कंपनियों ने मौके पर ही साक्षात्कार कर कई युवाओं को अच्छे पैकेज पर जॉब ऑफर किए हैं। एनईए, आईआईए, एमएसएई, लघु उद्योग भारती, नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्ल्स्टर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर एसोसिएशन के अलावा कई बड़े उद्योगों ने स्टाल लगाकर पंजीकरण किया।
विज्ञापन
रिटायरमेंट के बाद मांगा रोजगार
जिले में कामगारों की कमी नहीं है। दो दिवसीय रोजगार मेले में कोई परिवार संग आवेदन करने पहुंचा तो कोई रिटायर होने के बाद भी नौकरी करने का जज्बा लेकर लाइन में खड़ा मिला। आईटीआई डिप्लोमा धारक से लेकर बी-टेक, एमबीए, लॉ ग्रेजुएट तक की भीड़ रोजगार मेले में देखी गई। युवतियों ने भी अच्छी खासी संख्या में पंजीकरण कराया है।
रोजगार हब बनकर उभरा ग्रेटर नोएडा: सीईओ
उत्तर प्रदेश में नोएडा और ग्रेटर नोएडा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उभरे हैं। दोनों ही शहर रोजगार देने और पाने वालों के लिए हब के रूप में विकसित हुए हैं। यह बात ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने कही। रविवार को वह नोएडा शिल्प हाट में आयोजित रोजगार मेले का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में कोरिया, जापान आदि देशों से भी बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश हो रहा है। आने वाले कुछ वर्षों में रोजगार के कई अवसर मिलेंगे। ग्रेटर नोएडा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और डाटा सेंटर के हब के रूप में उभरा है। यहां मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक हब बनने जा रहे हैं। दोनों प्रोजेक्टों के आने से एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे। सीईओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष में अब तक 3000 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश हुआ है। इस दौरान ओएसडी सचिन कुमार सिंह और औद्योगिक सेल के प्रभारी मयंक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।