फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   78 boxes of medicines stolen from truck

Noida News: ट्रक से दवाइयों के 78 बॉक्स चोरी

Sat, 03 May 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
78 boxes of medicines stolen from truck
ट्रक से दवाइयों के 78 बॉक्स चोरी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में ट्रक से बड़ी मात्रा में दवाइयां चोरी होने का मामला सामने आया है। सुल्तानपुर निवासी ट्रक चालक मनोज यादव ने बताया कि दवाइयों के 78 बॉक्स चोरी हुए हैं। वह महाराष्ट्र के भिवंडी से दवाइयों की खेप लेकर 18 अप्रैल को गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ था। ट्रक चालक मनोज यादव ने बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे वह ग्रेनो के सिरसा स्थित डीएफएम कंपनी पहुंचा। थकावट के कारण वह ट्रक को वहीं खड़ाकर सो गया। सुबह उठने पर ट्रक का ताला और डब्बों की सील टूटी मिली। उसे संदेह हुआ और वह गाजियाबाद पहुंचकर गिनती करने पर 78 बॉक्स गायब मिले। कासना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से ट्रक के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed