फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कैब में बैठाकर युवक को बंधक बनाकर लूटा

कैब में बैठाकर युवक को बंधक बनाकर लूटा

Mon, 04 Mar 2019 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
कैब में बैठाकर युवक को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
कैब में बैठाकर युवक को बंधक बनाकर लूटा
गुरुग्राम। दिल्ली जाने के लिए कैब में बैठे युवक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ित के पास रुपये न होने पर बदमाशों ने उसके अपहरण होने का फोन परिजनों और दोस्तों को करवाया। पीड़ित ने 10 हजार रुपये बैंक खाते में मंगवाकर बदमाशों को दिए। इसके बाद बदमाश उसे बल्लभगढ़ में फेंककर फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि रविवार को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी उमेश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे वह दिल्ली जाने के लिए एयरटेल बिल्डिंग के पास से कैब में बैठे थे। कुछ दूर चलते ही कैब में बैठे चालक और उसके साथियों ने उसे काबू कर लिया और मारपीट कर 2 हजार रुपये नकद, मोबाइल, डेबिट और क्रेडिट कार्ड छीन लिए। मारपीट कर उससे पिन कोड भी पूछ लिया। बैंक खाते में रुपये न होने पर आरोपियों ने उसे पीटा और उसके परिजनों व दोस्तों को फोन कर बैंक खाते में 10 हजार रुपये मंगवाए। यह रुपये निकालने के बाद आरोपी उसे बल्लभगढ़ के सेक्टर-58 में फेंककर फरार हो गए। उसने अपने परिजनों को फोन कर मौके पर बुलवाया। रात करीब ढाई बजे परिजन बल्लभगढ़ पहुंचे, जिनके साथ वह अपने घर पहुंचा। रविवार को उसने इसकी शिकायत पुलिस को देकर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed