फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   file 2

file 2

Thu, 13 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
file 2
गीता महोत्सव के लिए एसडीएम ने अधिकारियों के साथ ली बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फ़िरोजपुर झिरका। एसडीएम कार्यालय में बृहस्पतिवार को एसडीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को बुलाया गया। इसमें गीता महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए विचार विमर्श किया। इस मौके पर एसडीएम प्रशांत अटकान ने ने कहा कि 18 दिसंबर को शमसुद्दीन पार्क में भव्य रूप से गीता महोत्सव मनाया जाएगा। इसलिए 15 को स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें नगरपालिका सफाई कर्मियों के साथ 2 स्कूलों की 11 व 12 वी कक्षा के 15 छात्र व छात्राएं भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव को सफल बनाने के लिए मुनादी करवाई जाए ताकि सभी को कार्यक्रम की जानकारी दी जा सके । 18 दिसंबर को शोभायात्रा के तहत झांकिया व धार्मिक संगीत शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शुरू हो कर मुख्य बाजार से होते हुए नवाब शमसुद्दीन पार्क में समापन होगा। शोभायात्रा को बी ई ओ के मार्गदर्शन में निकाला जाएगा। इसी दिन हवन यज्ञ, गीता श्लोक उच्चारण, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। एस डी एम ने गीता महोत्सव को सफल बनाने के लिए टेंट, रिफ्रेशमेंट, बैनर आदि की कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी लगाई। इस बैठक में तहसीलदार ओमप्रकाश विश्नोई,बी ई ओ इंद्रजीत सिंह मजोका, खंड पंचायत कार्यालय से ए सी पी कमल सिंह के अलावा राजकीय व निजी स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed