फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   साफ-सफाई में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीईओ

साफ-सफाई में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीईओ

Fri, 12 Oct 2018 06:48 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
साफ-सफाई में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीईओ
हेडिंग: साफ-सफाई में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

सीईओ आलोक टंडन ने बृहस्पतिवार को किया साफ-सफाई का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन ने बृहस्पतिवार को शहर में साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया। साथ ही, साफ-सफाई में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमपी-2, 3, सेक्टर-46, गिझोड़ और उद्योग मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने यह जानने की कोशिश कि यहां समय से कूड़ा उठ रहा है या नहीं। इस दौरान ईएसआई अस्पताल के पास उठ रहे कूड़े पर सवाल भी उठाए। वहां सुबह 11 बजे कूड़ा उठ रहा था। हालांकि, अधिकारियों के जवाब से वह संतुष्ट हो गए। इसके अलावा उन्होंने सेक्टर-54 में डंप साइट रेमिडिएशन के चल रहे काम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय यह पाया गया कि संविदा कार जिग्मा द्वारा मौके पर मशीनों का संयोजन किया जा रहा है। सीईओ ने निर्देश दिया गया कि मशीनों की स्थापना कर रेमिडिएशन का काम शुरू कर दिया जाए। ठेकेदार ने यह आश्वासन दिया कि माह के अंत तक काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने दूसरे स्थान पर रखे गए कूड़े के निस्तारण का निर्देश दिया। अंत में उन्होंने सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया और यह निर्देश दिया गया कि इसकी साफ सफाई की व्यवस्था उच्च कोटि पर की जाए और यदि कहीं पर इसमें कोई अव्यवस्था पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed