{"_id":"5ba508f3867a557f015d2624","slug":"71537542387-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मा नित उपभोक्ताओं को भ्\nीी भुगतना पड़ रहा खा मियाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मा नित उपभोक्ताओं को भ् ीी भुगतना पड़ रहा खा मियाजा
Updated Fri, 21 Sep 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सबके बिल जमा कराने के बाद बदला जाएगा फुंका ट्रांसफार्मर
- बकायेदार के कारण अन्य उपभोक्ताओं को भी हो रही परेशानी
- डेरी स्कनर, बोड़ाकी और बंबावड़ समेत कई स्थानों पर नहीं बदले जा रहे ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
विद्युत विभाग की ओर से जारी बकायेदारों के खिलाफ अभियान में आम उपभोक्ता पिस रहे हैं। दरअसल विभाग ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर उसे तबतक नहीं बदल रहा जब कि उस क्षेत्र के सारे लोग बिजली बिल जमा नहीं कर देते। ऐेसे में नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे उपभोक्ताओं का आरोप है कि आईजीआरएस और 1912 पर शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
नोएडा के डेरी स्कनर गांव के पास स्थित ट्रांसफार्मर 10 दिन पहले फुंका था। बार-बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जब कॉलोनीवासी अधिकारियों से मिले तो उन्होंने पूरी कॉलोनी से बिल जमा कराने के लिए कहा। इस पर करीब 20 उपभोक्ता जमा बिल की रसीद लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे और सुझाव दिया की जिन लोगों द्वारा बिल जमा नहीं कराया गया है उनके कनेक्शन काट दिए जाएं।
कॉलोनी निवासी एडवोकेट प्रमोद शर्मा का कहना है कि 10 दिन से लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारी संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं दे रहे। जबकि जिन लोगों ने बिल जमा नहीं किया है उनके कनेक्शन काटने के लिए भी अफसरों से कहा गया था। अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इसके अलावा बंबावड, बोड़ाकी समेत कई स्थानों पर बिजली के ट्रांसफार्मर फुंके हुए हैं लेकिन उनको बदला नहीं गया है।
विज्ञापन
--
कई गांवों में 90 से 95 फीसदी उपभोक्ताओं पर बिल बकाया है। लोड पड़ने के कारण ट्रांसफार्मर फुंक जा रहे हैं। अब यह निर्णय लिया गया है कि फुंके ट्रांसफार्मर को बिल जमा होने के बाद बदलवाया जाएगा। - एके सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग