फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आरडब्लूए कोना--------------

आरडब्लूए कोना--------------

Fri, 14 Sep 2018 04:00 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
आरडब्लूए कोना--------------
कोना
विज्ञापन


खबर का असर
फोटो

प्राधिकरण की टीम ने सेक्टरों के लोगों की सुनीं समस्याएं
जल्द समाधान का दिलाया भरोसा, कई काम तुरंत शुरू करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अमर उजाला लगातार सेक्टरों की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए कोना और अमर उजाला संवाद के माध्यम से खबरें प्रकाशित कर रहा है। अब इनका असर भी दिखने लगा है। प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-45, 50, 56, 35 व 100 का निरीक्षण किया। पिछले सप्ताह संवाद में सेक्टर-50 की समस्याएं उठाई गईं थी। अध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि टीम से सेक्टर को जोड़ने के लिए सेंट्रल मार्केट के पास यू टर्न बनाने की मांग उठाई गई। प्राधिकरण ने तीन माह में मांग पूरी करने का भरोेसा दिलाया है।
वहीं, आरडब्ल्यूए कोना के माध्यम से बृहस्पतिवार को सेक्टर-100 में सर्विस लेन बना नाला शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर में पहुंचकर संज्ञान लिया। अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि 1 माह के अंतराल में दूसरी बार अधिकारियों ने दौरा किया है। महाप्रबंधक व उद्यान निदेशक राजीव त्यागी ने झाड़ियों की कटाई व नाले के रुके काम को तुरंत शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


फोटो
दीवार नहीं होने से गांव और सेक्टर में फर्क नहीं
नोएडा। सेक्टर-45 अध्यक्ष व फोनरवा उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने सेक्टर का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रमुख रूप से पानी की निकासी, सेक्टर की चारदीवारी, सीवर लीकेज, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को रखा गया। प्राधिकरण को बताया गया कि सेक्टर व सदरपुर की सीमा मिली हुई है। जिन लोगों को सदरपुर के पास सेक्टर में प्लाट दिए गए हैं, उनके लिए बड़ी मुसीबत है। दीवार न होने के कारण गांव व सेक्टर में कोई फर्क ही नहीं रहा। गांव के लोगों ने सेक्टर के सामने ही घरों के दरवाजे लगाए हैं। कोई भैंस बांध रहा है तो कोई कूड़ा घर बना रहा है। ऐसे में लोग मकान भी नहीं बना पा रहे हैं। अगर कोई कुछ कहता है तो सदरपुर के लोग झगड़ने को तैयार हो जाते हैं। प्राधिकरण ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
घरों में गंदे पानी की सप्लाई
नोएडा। सेक्टर-22 व 31 में बृहस्पतिवार सुबह से घरों में गंदा पानी आ रहा है। यह नहाना तो दूर हाथ धोने लायक भी पानी नहीं है। सेक्टर-22 निवासी गिरीश ध्यानी ने बताया कि पानी बिल्कुल गंदा है। ऐसा लग रहा है कि घरों में सीवर का पानी सप्लाई किया जा रहा है। प्राधिकरण ने पानी की सप्लाई सुबह शाम 6 से 9 बजे तक निर्धारित की है। लेकिन पिछले 20 दिन से सप्लाई सुचारु नहीं है। यहां कभी कभी पानी आधे घंटे ही आता है। ब्यूरो

झाड़ियां साफ कराने की मांग
नोएडा। सेक्टर-56 अध्यक्ष संजय मावी ने बताया कि जीएम राजीव त्यागी टीम के साथ सेक्टर पहुंचे। टीम को दिल्ली की सीमा से लगी झाड़ियां दिखाई गईं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि पार्क से सटी झाड़ियों के कारण महिलाएं डर के कारण वहां जाती नहीं हैं। इसके अलावा सेक्टर में साफ सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त कराने की मांग रखी गई। राजीव त्यागी ने अधीनस्थ अफसरों को शीघ्र ही समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया। ब्यूरो


प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने सेक्टर-35 समेत विभिन्न सेक्टरों में बृहस्पतिवार को दौरा किया। उन्हें सेक्टरों की समस्याओं से अवगत करवाया गया। सेक्टर-35 के नालों को तुरंत ढकवा दिया गया है। जो कार्य सेक्टर में रह गए हैं, उन्हें एक सप्ताह में पूरा कराने का भरोसा दिया है।
एनपी सिंह, फोनरवा अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed