फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   7 new corona infected found in one day

एक दिन में कोरोना के 7 नए संक्रमित मिले

Wed, 05 Jan 2022 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
7 new corona infected found in one day
7 new corona infected found in one day
नूंह। जिले में कोरोना का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है। तीन दिन बाद बुधवार को 7 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब कोरोना के सक्रिय मरीज है। नए मामलों में नल्हड़ मेडिकल कॉलेज, नूंह, शाहपुर नंगली, फिरोजपुर नमक, पल्ला, राजाका और नावली में 1-1 संक्रमित मिला। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है। अब तक कोरोना के 5053 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 4898 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की औसत संक्रमण दर 1.47 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 97.53 है। अभी 52 लोगों को अंडर सर्विलांस पर रखा गया है। रोजाना करीब 423 लोगों की जांच की जा रही है। अभी 4071 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। कोरोना के एक साथ बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने कहा कि संक्रमित आए सभी मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पहला और दूसरा मरीज गुरुग्राम से थे। वहीं तावडू और नूंह के गांवों में आए कोरोना मरीजों की जांच के लिए टीमें गठित की जा रही हैं। संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

पीजीआई रोहतक भेजे नमूने
ओमिक्रॉन को देखते हुए सभी 14 कोरोना संक्रमितों के नमूने रोहतक पीजीआई भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों पर पूरी नजर बनाए हुए है।
दो सप्ताह के लिए किया क्वारंटीन
कोरोना संक्रमण की बढ़ती औसत को देखते हुए सभी मरीजों को उनके घरों में दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन किया गया है। सभी मरीजों के स्वास्थ्य की भी विभाग द्वारा अपडेट ली जा रही है। हालांकि, अभी किसी प्रकार कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण अवश्य कराएं
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जिले में 15 से 18 साल के किशोरों को टीकाकरण चल रहा है। इसलिए सभी अभिभावक अपने अपने यहां पर टीकाकरण कराएं। टीकाकरण कराने से कोरोना को आसानी से हरा सकते हैं। इसलिए जिले के लोगों से उनकी अपील है कि वह अपना टीकाकरण कराकर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

शिविर में 76 छात्राओं ने लगवाई वैक्सीन
फिरोजपुर झिरका। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में टीकाकरण शिविर लगाया। इस दौरान 76 छात्राओं ने वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. कृष्ण कुमार के निर्देशन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। लगभग सभी स्कूलों में कोरोना टीकाकरण के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। सरकार पूरी तरह से इस महामारी पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। हम सभी को मिलकर इस महामारी को हराना है और टीकाकरण स्वयं करवाने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed