पुन्हाना। नूंह पुलिस ने विशेष अभियान के तहत गांव आकेडा़ स्थित तालाब के नजदीक दबिश देकर आईपीएल में सट्टा लगाने के आरोप में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान असगर, अकबर, मुनफेद, जुनैद, असलम, शाहरुख व मुकीम निवासी आकेड़ा के रूप में हुई। आरोपी असगर की झोंपड़ी में सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24,150 रुपये की नकदी, 4 मोबाइल और एक एलईडी सहित अन्य सामना बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को आकेडा गांव के जंगल में तालाब के पास बनी झुग्गी में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेले जा रहे आईपीएल फाइनल मैच में सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस ने दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24,150 रुपये की नकदी, 4 मोबाइल, एक एलईडी सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान असगर, अकबर, मुनफेद, जुनैद, असलम, शाहरुख व मुकीम निवासी आकेड़ा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सदर नूंह में मामला दर्ज कर कर जांच की जा रही है ।