फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   7.38 lakh consumers waiting gas subsidy for 9 months

9 माह से 7.38 लाख उपभोक्ता कर रहे गैस सब्सिडी का इंतजार

Thu, 11 Feb 2021 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
7.38 lakh consumers waiting gas subsidy for 9 months
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 7.38 लाख गैस उपभोक्ता 9 माह से सब्सिडी मिलने का इंतजार कर रहे है। सब्सिडी नहीं आने से उपभोक्ता परेशान हैं, लेकिन किसी भी स्तर से उन्हें इसका कारण पता नहीं चल रहा है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि सब्सिडी बंद होने की जानकारी गैस कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 7.38 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। इनको गैस सिलिंडर पर सब्सिडी मिल रही थी। सब्सिडी लेने वाले उपभोक्ताओं के गैस सिलिंडर की कीमत करीब 500 रुपये है। इससे ऊपर की राशि सब्सिडी के रूप में वापस मिल जाती है। उपभोक्ताओं को आखिरी बार अप्रैल, 2020 में सब्सिडी मिली थी। इसके बाद से किसी के बैंक खाते में सब्सिडी नहीं पहुंची है। शुरुआत में उपभोक्ताओं ने कोरोना के कारण सब्सिडी नहीं आना समझा, लेकिन कई माह इंतजार के बाद भी राशि नहीं पहुंची तो लोगों ने कारण पूछना शुरू किया। उपभोक्ता गैस एजेंसी और जिला पूर्ति विभाग से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन वहां से स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि सब्सिडी नहीं मिल रही है, लेकिन इस संबंध में कंपनियों से कोई सूचना नहीं दी गई है। उपभोक्ताओं को केवल कंपनी से सब्सिडी नहीं आने की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

717 रुपये का मिल रहा है सिलिंडर
बृहस्पतिवार को घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 717 रुपये थी। जबकि, सब्सिडी 500 रुपये से अधिक पर मिलती थी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बाजार में सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत बराबर हो गई है। इस कारण से उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी की राशि नहीं पहुंच रही है। वहीं, उपभोक्ताओं का कहना है कि सब्सिडी 500 रुपये से अधिक पर मिलती है और इस समय घरेलू गैस सिलिंडर कीमत भी अधिक है तो सब्सिडी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई माह से गैस सिलिंडर पर सब्सिडी नहीं आ रही है। उपभोक्ता विभाग से भी कारण पूछ रहे हैं। कंपनियों ने इसका कारण बाजार में सिलिंडर की कीमत कम होना बताया है।
- चमन शर्मा, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed