{"_id":"67f42312c1ae7d039b02e325","slug":"69-bags-of-sugar-stolen-from-a-truck-parked-outside-the-factory-na-news-c-30-gbd1013-608339-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फैक्टरी के बाहर खड़े ट्रक से 69 बोरे चीनी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फैक्टरी के बाहर खड़े ट्रक से 69 बोरे चीनी चोरी
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्रिटानिया बिस्किट फैक्टरी के सामने खड़े ट्रक से चोरों ने चीनी के 69 बोरे चोरी कर लिए। ट्रक मालिक मदनलाल चौधरी निवासी ग्राम मैड विराट नगर जयपुर राजस्थान ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सिहानी गेट थाने में ट्रक मालिक मदनलाल चौधरी ने 69 चीनी के बोरे चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया है। मदनलाल के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित सौरभ ट्रांसपोर्ट कंपनी में इन्होंने ट्रक किराये पर लगा रखा है। बताया कि उन्हें बागपत शुगर मिल से 840 चीनी के बोरे ब्रिटानिया बिस्किट फैक्टरी में पहुंचाने का आर्डर मिला। चालक 31 मार्च को चीनी के बोरों से भरा ट्रक लेकर फैक्टरी में पहुंचा। सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर चालक सो गया। आरोप है कि रात में चोरों ने ट्रक के पीछे से तिरपाल खोलकर 69 चीनी के बोरे चोरी कर लिए। एसीपी ने बताया कि बीएनएस के अंतर्गत परिवहन से चोरी की धारा 305 (सी) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।