{"_id":"60870a578ebc3e8d34562973","slug":"655-new-corona-cases-found-in-noida-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में कोरोना: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 15 लोगों की संक्रमण से मौत, 655 नए संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में कोरोना: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 15 लोगों की संक्रमण से मौत, 655 नए संक्रमित मरीज मिले
Tue, 27 Apr 2021 12:15 AM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:15 AM IST
सार
नोएडा में सोमवार को 655 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई और रिकॉर्ड 15 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 15 लोगों की मौत हो गई। यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। संक्रमितों को अलग-अलग अस्पतालों में मौत हुई है। इससे पहले 22 अप्रैल को 11 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 169 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। अप्रैल में अब तक सबसे अधिक मौत हुई हैं। वहीं, सोमवार को 655 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी समरजीत सिंह (48) की कोरोना से मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमितों की मेट्रो, जिम्स, शारदा और सूर्या आदि अस्पतालों में मौत हुई है। किस अस्पताल में कितनी मौत हुई हैं, इसके बारे में अस्पताल प्रशासन ज्यादा जानकारी नहीं दे रहा है। 15 में से 12 को कोरोना और अन्य गंभीर बीमारी भी थी। प्राधिकरण के कर्मचारी समरजीत सिंह प्रयागराज के पास के रहने वाले थे। उनकी मौत से अन्य कर्मियों भी दहशत है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं।
बीते 24 घंटे में 655 नए मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें बड़ी संख्या में मरीज होम आइसोलेशन में हैं। रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में ठीक होने पर 406 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 30176 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में 6300 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 3502 संदिग्ध लोगों की जांच की गई थी। अब तक कुल 9,25,753 संदिग्धों की जांच हो चुकी है। जांच के साथ लोगों का सीटी स्कैन भी कराया जा रहा है, ताकि संक्रमण का पता चल सके।