फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   65 year old man imprisoned for 20 year for raping a child

बच्ची से दुष्कर्म में 65 वर्षीय वृद्ध को 20 साल की कैद

Sun, 14 Feb 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
65 year old man imprisoned for 20 year for raping a child
ग्रेटर नोएडा। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो विनीत चौधरी की अदालत ने छह साल बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 65 वर्षीय वृद्ध को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। केस की सुनवाई के दौरान कुल 10 गवाह पेश हुए। कोर्ट ने गवाह एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वृद्ध को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन

सरकारी अधिवक्ता जेपी भाटी ने बताया कि 2018 में फेज-3 थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया था। मूलरूप से बिहार निवासी बनवारी लाल क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर चौकीदार का काम करता था। पास में ही कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले श्रमिक परिवार के साथ रहते थे। घटना वाले दिन एक श्रमिक की 6 वर्षीय बच्ची अन्य बच्चों के साथ चौकीदार को पूजा का प्रसाद देने गई थी। आरोप है कि चौकीदार ने प्रसाद लेकर अन्य बच्चों को वापस भेज दिया जबकि पीड़ित बच्ची को बहाने से अपने पास रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। इस बात का पता चलने पर बच्ची के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सुनवाई के दौरान मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के साथ गवाहों के बयान दर्ज हुए। न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना और 20 वर्ष के कारावास और 25 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत दुष्कर्म के मामलों में अब तक 28 आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed