फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   644 farmers got residential plot through draw

644 किसानों को ड्रॉ के माध्यम से मिला आवासीय प्लॉट

Sun, 14 Feb 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
644 farmers got residential plot through draw
नोएडा सेक्टर- 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में किसान कोटे के तहत किए गए आवासीय प्लाट के ड्रॉ के ?
नोएडा। सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में किसान कोटे के तहत 644 आवासीय प्लॉटों का ड्रॉ कराया गया। सेक्टर-151 में दिए गए प्लॉट से कई किसानों को फायदा हुआ। कार्यक्रम दोपहर से लेकर देर रात तक चलता रहा। आवासीय भूखंड योजना 2011 में 31 गांवों के कुल 1904 पात्र आवेदक रहे।
विज्ञापन

इनमें से 623 एकल खातेदार रहे। इनके नाम की पर्ची सीधे भूखंड आरक्षण के ड्रॉ बॉक्स में डाली गई। वहीं, 1281 सह खातेदारों में से 364 की पर्चियां निकाली गई। इसके साथ ही ग्रामवार ऐसे भी सह खातेदारों की पर्चियां सम्मिलित की गई, जिनके खाते में एक से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार अलग-अलग खातों के लिए बार-बार ड्रॉ निकाला गया।
विज्ञापन

यही प्रक्रिया सभी गांवों के लिए अपनाई गई। पूरी प्रक्रिया के बाद 644 पर्चियां निकालने की योजना रही। खबर लिखे जाने तक ड्रॉ का कार्यक्रम चल रहा था। ड्रॉ में जिन किसानों का नाम निकलेगा, उनको कागजी कार्यवाही के बाद एक सप्ताह में आवंटन पत्र मिल जाएगा। कई किसानों को आवासीय प्लॉट का तोहफा मिला। ड्रॉ के दौरान प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण मिश्रा, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, ओएसडी संतोष उपाध्याय सहित प्राधिकरण की कई विभागों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर किसानों ने किया विरोध
कार्यक्रम स्थल पर कुछ किसानों ने ड्रॉ का विरोध भी किया। इनका कहना है कि प्राधिकरण ने सही तरीके से पात्रता सूची नहीं बनाई। ये किसान खुद को पात्र बता रहे थे। पूर्व क्रिकेटर परविंदर अवाना ने बताया कि सूची में उनका नाम था, लेकिन उनके भाई का नाम नहीं था।

भाई का नाम सूची में जोड़ने के लिए सारे दस्तावेज जमा कर दिए थे, लेकिन प्राधिकरण ने उन पर गौर ही नहीं किया। ऐसे कई किसानों विरोध दर्ज कराया। इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने वाले किसानों का आवेदन ले लिया गया है और इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed