{"_id":"5ff0b83b8ebc3e3b9c6e45c6","slug":"643-out-of-679-candidates-took-the-exam-of-the-first-day-mewat-news-noi557494943","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट ः पहले दिन 679 में से 643 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट ः पहले दिन 679 में से 643 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
नूंह के मेवात मॉडल स्कूल के बहार तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : Mewat
एचटेट : पहले दिन 679 में से 643 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
नूंह। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के तहत शनिवार को लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा 3 से 5:30 बजे तक आयोजित हुई। जिले में पहले दिन पंजीकृत 679 में से 643 परीक्षार्थियों ने ही एचटेट की परीक्षा दी। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जहां एक ओर शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का दौरा करते नजर आए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने सेंटरों पर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर मशीन से जांच की गई। इसके बाद उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया गया। इस दौरान परीक्षार्थियों के फिंगर प्रिंट के मिलान भी किए गए। इसमें परीक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्रों में एक कमरे में 24 परीक्षार्थियों को ही बैठने दिया गया।
केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी और जैमर लगाए गए हैं। परीक्षाओं को नकल रहित कराने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए। पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में एचटेट परीक्षा संपन्न हुई। इसके लिए जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से एचटेट परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी नहीं हुई। परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी दिखाई। वहीं, रविवार को 9 परीक्षा केंद्रों पर 3355 परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जबकि इन परीक्षाओं के ऑलओवर इंचार्ज नूंह एसडीएम संजीव कुमार हैं।
परीक्षा केंद्रों पर लागू रही धारा 144
परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही धारा 144 लागू हो गई थी। केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मियों ने हर व्यक्ति पर नजर रखी। नूंह शहर में सुबह से ही भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से बंद रहे।
विज्ञापन
इन केंद्रों में हुई परीक्षा
शनिवार को पांच केंद्रों में लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला, मेवात मॉडल स्कूल नूूंह, डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन नूंह, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूंह और मारिया मंजिल स्कूल शामिल हैं।