फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6231 crores will be spent on Rithala-Kundli Metro Corridor, Centre's approval

Noida News: रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर पर 6231 करोड़ होंगे खर्च, केंद्र की मुहर

Sat, 15 Jun 2024 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
6231 crores will be spent on Rithala-Kundli Metro Corridor, Centre's approval
सार्वजनिक निवेश बोर्ड ने डीडीए के प्रस्ताव को दी मंजूरी, फेस-4 के छठे कॉरिडोर को बनाने का रास्ता साफ
विज्ञापन

बेहतर होगी दिल्ली, यूपी और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी, नरेला सब-सिटी की आवाजाही भी होगी आसान
-----------
26 किमी लंबा होगा मेट्रो कॉरिडोर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली मेट्रो फेज-4 के छठे व आखिरी रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के लिए खर्च होने वाले 6,231 करोड़ रुपये पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। इस कॉरिडोर के बनने के बाद दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को फायदा होगा। वहीं, नरेला सब-सिटी में आवाजाही भी आसान होगी। करीब 26 किमी लंबे कॉरिडोर पर डीडीए करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च करेगा। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका प्रस्ताव केंद्रीय कैबिनेट में जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद दूसरी औपचारिकताएं पूरी होंगी। प्रोजेक्ट शुरू होने के 24 महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय व डीडीए ने प्रस्ताव तैयार किया था। इसे सार्वजनिक निवेश बोर्ड में भेजा गया था। बीते दिनों बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। अधिकारी बताते हैं कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सब-सिटी नरेला समेत बाहरी दिल्ली के विकास के इस प्रोजेक्ट का अहम माना था। उनकी कोशिश थी कि करीब 20 साल से लंबित इस प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जाए।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट पर इतना होगा खर्च
परियोजना के निर्माण पर कुल 6,231 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें दिल्ली में होने वाले निर्माण में कुल 5685.22 करोड़ रुपये और हरियाणा की तरफ यह लागत 547.77 करोड़ रुपये होगी। दिल्ली में होने वाले निर्माण में 40 फीसदी लागत केंद्र सरकार वहन करेगी। इसमें डीडीए एक हजार करोड़ रुपये की राशि वहन करेगा। इसके अलावा 37.5 फीसदी की लागत द्विपक्षीय-बहुपक्षीय ऋण व 20 फीसदी का वहन दिल्ली सरकार करेगी। हरियाणा में होने वाले निर्माण के लिए राज्य सरकार 80 फीसदी अनुदान देगी। केवल 20 फीसदी की राशि का अनुदान केंद्र सरकार खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल से है इस लाइन का इंतजार

इस रूट पर मेट्रो दौड़ाने का प्रोजेक्ट करीब 20 साल से लंबित है। इसे बनाने की योजना सबसे पहले फेज-एक में ही थी, लेकिन प्राथमिकता बदलने से इस दिशा में काम नहीं हो सका। बाद में फेज-4 योजना तैयार की गई, लेकिन इसमें भी अलग-अलग वजहों से अभी तक काम नहीं हो सका। प्रोजेक्ट को अब वित्तीय मंजूरी बोर्ड से मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed