फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वन-वे खत्म, थमी वाहनों की रफ्तार

वन-वे खत्म, थमी वाहनों की रफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
वन-वे खत्म, थमी वाहनों की रफ्तार
वनवे खत्म, थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला लाइव
उद्योग और व्यापार मार्ग पर पहले ही दिन बिगड़ी यातायात व्यवस्था
एक महीने के ट्रायल में वनवे खत्म होने के असर की समीक्षा होगी

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। पिछले दो वर्ष से उद्योग और व्यापार मार्ग पर चली आ रही वनवे व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। हालांकि, एक महीने के ट्रायल में वनवे खत्म होने से पड़ने वाले असर की समीक्षा की जाएगी, लेकिन ट्रायल के पहले ही दिन सोमवार को दोनों ही महत्वपूर्ण मार्गों पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। अधूरी तैयारी के साथ वाहनों की आवाजाही के लिए खोले गए दोनों ही मार्ग लोग दिनभर जाम से बेहाल रहे। पेश है रिपोर्ट
---
चौराहे पर न ट्रैफिक पुलिस और न ही मार्शल
सेक्टर-15 को सेक्टर-11 झुंडपुरा चौराहे से जोड़ने वाले उद्योग मार्ग और सिवानी फर्नीचर से सेक्टर-15 नया बांस को जोड़ने वाले व्यापार मार्ग पर दिनभर वाहनों की रफ्तार थमी रही। किसी भी चौराहे पर न ट्रैफिक पुलिस और न ही मार्शल दिखे। सेक्टर-6 पुलिस चौकी, गोलचक्कर, पेटीएम बिल्डिंग के सामने वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

---
नहीं हटाए गए सीमेंटेड बैरियर
वनवे व्यवस्था को लागू करने के लिए चौराहों पर सीमेंटेड बैरियर लगाए गए थे लेकिन सोमवार को भी इन्हें सड़कों से हटाया नहीं गया। कट न खुलने की वजह से वनवे जैसे हालात दिखाई दिए। सड़क के बीचोबीच पड़े सीमेंटेड बैरियर जाम का सबब बने रहे। इनसे हादसों का खतरा भी मंडरा रहा है। सड़क की दुर्दशा भी जाम की वजह बनी रही। वनवे की सूचना देने वाले बोर्ड भी सड़कों पर लगे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सड़कों से नहीं हटे कब्जे
उद्योग और व्यापार मार्ग पर वनवे के दौरान अतिक्रमण, शोरूम और कंपनियों के सामने अवैध पार्किंग से जाम लगा रहता था। वनवे खत्म होने के बाद समस्या और अधिक बढ़ गई। वनवे खत्म होने के बाद भी अवैध कब्जों को नहीं हटाया गया, इसकी वजह से ट्रायल के पहले ही दिन दोनों मार्ग जाम से जूझते रहे।

---
हालात तो बिगड़ने ही थे
दरअसल, वनवे खत्म करने के विरोध में उद्यमी संगठन ही नहीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस भी है। सोमवार को ट्रायल का पहला दिन था। ट्रैफिक पुलिस ने यहां तैनात रहने वाले 50 से ज्यादा मार्शल और 26 होमगार्ड हटा लिए। चौराहों पर लगे सिग्नल भी खराब पड़े थे। ऐसे में दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही खुलने पर हालात तो बिगड़ने ही थे।
---
एक महीने तक ट्रायल कर देखा जा रहा है। इसके बाद समीक्षा की जाएगी। जरूरत पड़ी तो वनवे को फिर से लागू किया जाएगा। - अनिल झा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed