{"_id":"5abe77c64f1c1bf5618b48bb","slug":"61522431942-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी गाड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी गाड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जला
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खड़ी गाड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जला
गुरुग्राम। गांव गढ़ी में पेड़ की छांव में खड़ी एक गाड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। आग लगी देख आसपास रहने वालों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांधी नगर निवासी 56 वर्षीय सूबे सिंह का गांव गढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस है। वह अपनी एस्टीम गाड़ी से गांव गढ़ी गए थे। यहां वह अपने ऑफिस न जाकर खेत में पेड़ की छांव में गाड़ी लगाकर पिछली सीट पर बैठ गए और वहां बैठकर किसी से फोन पर बात करने लगे। इस दौरान गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सेंट्रल लॉक होने की वजह से गाड़ी नहीं खुल पाई, जिसके चलते वह अंदर ही फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई। गाड़ी में आग लगी देखकर आसपास रहने वाले लोगों ने घरों से पानी लाकर गाड़ी पर डालना शुरू किया, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गाड़ी जल चुकी थी और अंदर मौजूद सूबे सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मेें लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सतपाल ने बताया कि गाड़ी में सीएनजी लगी हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी के पिछले हिस्से में सीएनजी लीक होने के चलते आग लगी, जिसमें मृतक फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
-------