Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   61 nominations for chairman and 269 nominations for member posts

Noida News: अध्यक्ष पर 61 व सदस्य पदों पर 269 ने किया नामांकन

Tue, 25 Apr 2023 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
61 nominations for chairman and 269 nominations for member posts
निकाय चुनाव: फोटो
विज्ञापन

अध्यक्ष पर 61 व सदस्य पदों पर 269 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत सीटों पर भरे गए पर्चे
-आज नामांकन पत्रों की होगी जांच, 28 को जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची, चुनाव चिन्ह भी हाेंगे आवंटित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/दादरी/जेवर/रबूपुरा/दनकौर। दादरी, सदर और जेवर तहसील में सोमवार को निकाय चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन रहा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर 14 और सदस्य पदों पर 117 ने नामांकन किया है। आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान अध्यक्ष गीता पंडित ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं पांच नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदाें पर 47 और सदस्य पदों पर 152 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी शशांक ठाकुर की जीत पक्की है। उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया है।

जिले की एकमात्र नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों पर 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आखिरी दिन दादरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित ने नामांकन किया। वहीं भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए जगभूषण गर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है। इनके अलावा बसपा से रविंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी से रीता देवी, राष्ट्रीय लोक दल से आजाद मलिक ने नामांकन किया है। कालूराम, रिजवाना, कैलाश कुमार, योजना रावल, छाया शर्मा, राजू देव सागर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। नगर के वार्ड संख्या 20 से छाया किन्नर ने भाजपा से सभासद के लिए नामांकन किया है। वहीं दादरी नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से शहाबुद्दीन, समाजवादी पार्टी से आयूब मलिक, कांग्रेस से अशोक कुमार शर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी छाया शर्मा पूर्व में नामांकन कर चुकी है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए जेवर से 9 तो जहांगीरपुर से 21 नामांकन

जेवर। जेवर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर नौ और जहांगीरपुर में अध्यक्ष पद पर 21 ने नामांकन किया है। भाजपा से धर्मेन्द्र अग्रवाल, सपा से औरंगजेब अली, बसपा से तेजपाल शांत, कांग्रेस से खुशीराम के अलावा निर्दलीय नारायण माहेश्वरी और उनकी पत्नी मीनाक्षी माहेश्वरी ने पर्चा दाखिल किए हैं। सभासद के 16 वार्ड में 47 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। वहीं जहांगीरपुर में भाजपा से जयप्रकाश शर्मा, बसपा से फराईम सपा से जाने आलाम के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मूलचंद शर्मा, अतुल शास्त्री समेत 21 लोगों ने नामांकन किए। जहांगीरपुर में कुल 10 वार्ड हैं जहां से 32 नामांकन दाखिल हुए हैं। रबूपुरा से अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र नामांकन भाजपा से शशांक ठाकुर ने किया है। वहीं 12 वार्ड से 12 सभासदों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी जांच, 27 को ले सकते हैं नाम वापस



उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को तीनों तहसील में नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच के बाद अपूर्ण नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया जाएगा। 27 अप्रैल को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 28 अप्रैल को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया जाएगा। 11 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी।


कहां कितने अध्यक्ष और सदस्यों ने किया नामांकन

निकाय अध्यक्ष पद सदस्य पद

नगर पालिका दादरी 14 117
नगर पंचायत दनकौर 8 37
नगर पंचायत बिलासपुर 9 26
नगर पंचायत जेवर 9 45
नगर पंचायत जहांगीर पुर 20 32
नगर पंचायत रबूपुरा 01 12
कुल योग 61 269
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article