फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   600 shuttlers from over 75 schools showcased their prowess.

Noida News: 75 से अधिक स्कूलों के 600 शटलर्स ने दिखाया दमखम

Thu, 01 Oct 2026 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
600 shuttlers from over 75 schools showcased their prowess.
नोएडा  प्रोमेथियस स्कूल, नोएडा में 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक ISSO नेशनल गेम्स 2026 – बैडमिंटन का भ
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय आईएसएसओ नेशनल गेम्स बैडमिंटन की शुरूआत हुई। एक से पांच अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में देशभर के 75 से अधिक स्कूलों के 600 से ज्यादा छात्र एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 बालक-बालिका वर्ग में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, ओबेरॉय इंटरनेशनल, वुडस्टॉक स्कूल, द ब्रिटिश स्कूल, पाथवेज, मॉडर्न स्कूल, स्कॉटिश हाई, शिव नाडर, इंडस वैली वर्ल्ड स्कूल और सिंगापुर इंटरनेशनल स्कूल समेत कई प्रतिष्ठित स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए 300 से अधिक अभिभावक, राष्ट्रीय स्तर के कोच और स्कूल प्रतिनिधि भी नोएडा पहुंचे हैं। प्रोमेथियस स्कूल के संस्थापक एवं चेयरमैन और गौरी शिक्षा फाउंडेशन के फाउंडर ट्रस्टी मुकेश शर्मा ने बताया कि स्कूल लगातार तीसरे वर्ष नेशनल टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed