फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   600 players will give trials for Noida Kings

Noida News: नोएडा किंग्स के लिए 600 खिलाड़ी देंगे ट्रायल

Thu, 10 Jul 2025 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
600 players will give trials for Noida Kings
ग्रेनो के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिनों तक लिया जाएगा ट्रायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत अगस्त से होगी। इसके लिए सभी टीमों ने नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कुछ खिलाड़ी ट्रायल के आधार पर चुने जाएंगे। लखनऊ व मेरठ मेवरिक्स ने ट्रायल भी पूरे कर लिए है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नोएडा किंग्स टीम के लिए ट्रायल होगा। इसमें 600 खिलाड़ी पहुंच सकते हैं।

नोएडा किंग्स के बल्लेबाजी कोच केएल तेजवानी ने बताया कि ओपन ट्रायल होंगे। ट्रायल के माध्यम से स्पिन व तेज गेंदबाज, बल्लेबाज व विकेट कीपर का चयन किया जाएगा। नोएडा किंग्स के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया में किया जा चुका है। सात से आठ खिलाड़ियों का चयन ट्रायल से किया जाएगा।
विज्ञापन

ये टीमें भिड़ेंगी
उन्होंने बताया कि लीग में मेरठ मेवरिक्स, कानपुर, लखनऊ फाल्कन, नोएडा किंग्स, काशी रुद्रा, गोरखपुल लायंस की टीम शामिल होंगी। एक टीम में 25 खिलाड़ी शामिल होने हैं। टीमों ने 18 खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया में चुने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दे सकते हैं ट्रायल

इस दो दिवसीय ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर समेत अन्य जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजकों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। क्रिकेटर उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण लेकर ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed