फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6 Policemen Corona positive, DCP Quarantine

6 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, डीसीपी क्वारंटीन

Sat, 29 Aug 2020 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
6 Policemen Corona positive, DCP Quarantine
6 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, डीसीपी क्वारंटीन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कोरोना काल में लगातार ड्यूटी कर योद्धा की भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अब सूरजपुर ऑफिस के 6 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 5 गौतमबुद्ध नगर कोविड-19 के पुलिस नोडल अधिकारी अंकुर अग्रवाल और एक डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर के कार्यालय में तैनात है। इस वजह से दोनों अधिकारियों समेत कई पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन होना पड़ा है। कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर सैनिटाइज किया गया है। सूरजपुर पुलिस ऑफिस में डीसीपी हरीश चंदर और एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल दोनों के दफ्तर आसपास हैं। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि दफ्तर को सैनिटाइज किया गया है। संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 20 दिन पहले डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह, उनके बेटे, गनर और चालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed