फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6 malaria patients, 15 typhoid patients found

Noida News: मलेरिया के 6, टाइफाइड के 15 मरीज मिले

Fri, 10 Oct 2025 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
6 malaria patients, 15 typhoid patients found
सीतापुर। जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की जांच में मलेरिया के 6 व टाइफाइड के 15 मरीज मिले हैं। इन मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। जिले में चार माह में 700 से अधिक लोग मलेरिया से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को करीब 2300 मरीजों ने इलाज करवाया। इसमें 60 मरीजों को ठंड लगकर बुखार आने से मलेरिया व टाइफाइड की जांच करवाई गईं। जांच में मलेरिया की पुष्टि होने पर इन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी गई। एक सप्ताह की दवाएं देकर दोबारा जांच करवाने की हिदायत दी। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि इस समय वायरल तेजी से फैल रहा है। इस दौरान बारिश होने की वजह से संक्रमण फैलने की अधिक संभावना रहती है। इस समय रोजाना मलेरिया के मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में दवाएं व जांच की सुविधा पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन


चल रहा है अभियान
जिले में मलेरिया से बचाव के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। जिले में मलेरिया के जिन इलाकों में अधिक केस आ रहे हैं। वहां पर विशेष निगरानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed