फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   6 injured in road accident

Noida News: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार क्रैश बैरियर पर चढ़ी, छह घायल

Mon, 28 Apr 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
6 injured in road accident
फोटो
विज्ञापन


- कार की चपेट में आने से सड़क पर झाड़ू लगा रहे दो सफाईकर्मी भी घायल


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के बाद क्रैश बैरियर पर चढ़ने के बाद गमले से जा टकराई। हादसे में कार में सवार चार युवक और डिवाइडर के पास काम कर रहे दो सफाईकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सफाईकर्मियों को इलाज के लिए फेलिक्स अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक्सेंट कार में सवार विकास, वंश, नितेश व मयंक परी चौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए नोएडा की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे सेक्टर 154 बड़ौली गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने के बाद पलटी मारते हुए क्रैश बैरियर पर चढ़ने के बाद गमले से जा टकराई। इससे कार में सवार इलाहाबास निवासी दो भाई विकास, नितेश के अलाव वंश व मयंक घायल हो गए। हादसे के समय सड़क पर झाड़ू लगा रहे नोएडा प्राधिकरण के दो संविदा सफाई कर्मचारी भी चपेट में आ गए। कार सवार चारों घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने वंश और मयंक की हालत गंभीर बताई है। दोनों के सिर, हाथ, पैर, कंधे में चोट आई हैं। वहीं सफाईकर्मियों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन



सर्विस लेने के जरिये वैकल्पिक रास्ते से निकाला ट्रै्फिक
हादसे के बाद सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को किनारे कराया। ट्रैफिक पुलिस ने घटना के बाद तुरत व्यवस्था को संभाला और जाम से बचाव के लिए वाहनों को सर्विस लेने के जरिये वैकल्पिक रास्ते से निकाला। हादसे के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस का कहना है कि घायलों के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उनके परिजनों को सूचित किया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाना प्रतीत हो रहा है। एसीपी ग्रेटर नोएडा अवनीश दीक्षित का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed